WhatsApp काफी पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है. यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए कंपनी नए-नए फीचर्स भी जारी करती रहती है. लेकिन, आप भी कुछ एक्सटेंशन ऐड करके अपने वॉट्सऐप चलाने के एक्सपीरिएंस को बेहतर बना सकते हैं. अगर आप प्राइवेसी पसंद करते हैं तो आपको यहां एक काफी बढ़िया एक्सटेंशन के बारे में बता रहे हैं.
ये एक्सटेंशन WhatsApp Web के लिए काम करते हैं. यानी आप वॉट्सऐप को डेस्कटॉप पर लॉगिन कर इन एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकते हैं. हम आज यहां पर Privacy Extension For WhatsApp Web एक्सटेंशन की बात कर रहे हैं. ये क्रोम और फायरफॉक्स दोनों ब्राउजर के लिए काम करता है.
ऐसे करें एक्सटेंशन ऐड:-
गूगल क्रोम में इस एक्सटेंशन को ऐड करने के लिए आपको सबसे पहले क्रोम स्टोर को ओपन करना होगा. इसके बाद Privacy Extension For WhatsApp Web को सर्च करें. इसके बाद इसको ऐड कर लें. फिर आपको इसे एक्टिवेट करना होगा.
जरूरत के हिसाब से टॉगल कर लें ऑन:-
Privacy Extension For WhatsApp Web एक्सटेंशन से आप जरूरत के हिसाब से टॉगल को ऑन या ऑफ कर सकते हैं. अगर आप पूरी प्राइवेसी चाहते हैं तो सभी टॉगल को ऑन कर दें. वर्ना आप केवल प्रोफाइल पिक्चर, मैसेज और दूसरी चीजों के लिए प्राइवेसी सेटिंग को ऑन करके रख सकते हैं.





