एसबीआई एकाउंट होल्डर्स भी अब अपना विजुवल डेबिट कार्ड बना सकते हैं। वर्चुअल डेबिट कार्ड का फायदा यह है कि एक तो यह बिल्कुल फ्री है। इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना होता है और दूसरे इससे आप यूपीआई पिन बना सकते हैं और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए यूज कर सकते हैं। सो, आज के इस Blog में मैं आपको बताने वाला हूं कि आप अपने एसबीआई अकाउंट में वर्चुअल डेबिट कार्ड कैसे बना सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
एसबीआई वर्चुअल डेबिट कार्ड आप तीन तरीकों से बना सकते हैं
1) मोबाइल एप्लिकेशन के थ्रू
2) नेट बैंकिंग के थ्रू
3) मेरे Link के थ्रू
1) मोबाइल एप्लिकेशन के थ्रू
मोबाइल से। एसबीआई वर्चुअल डेबिट कार्ड बनाने के लिए आपको यह एप्लीकेशन इंस्टॉल कर लेना है। योनो एसबीआई ओपन करने पर इस तरह का यूजर इंटरफेस देखने को मिलेगा। इसमें आप रजिस्टर पर क्लिक करेंगे। एसबीआई अकाउंट में कौन सा नंबर है आप सिम यहां पर सिलेक्ट करेंगे। इसके बाद नेक्स्ट। इसके बाद प्रोसीड अपना यूजर नेम पासवर्ड डालकर सबमिट करेंगे।
एसबीआई अकाउंट का यूजर आईडी पासवर्ड कैसे बनाया जाता है, इस पर मैंने एक Blog बनाया हुआ है। लिंक आपको नीचे में मिल जाएगा।
एक ओटीपी सेंड किया जाएगा। ओटीपी यहां एंटर करेंगे। इसके बाद नेक्स्ट एक एमपिन सेट कर लेंगे। नेक्स्ट टाइम जब आप इस एप्लीकेशन को ओपन करेंगे तो आप इसी एमपिन को डालकर उसमें लॉगिन कर सकते हैं। तो कोई भी छह अंकों का एमपिन आप यहां पर सेट कर लीजिए। ऊपर आप एमपिन एंटर करेंगे। नीचे आप दोबारा से एंटर करेंगे कन्फर्म करने के लिए। इसके बाद नेक्स्ट सक्सेसफुली आप इस ऐप्लिकेशन में रजिस्टर हो जाएंगे।
अपना विजुअल डेबिट कार्ड बनाने के लिए आप कार्ड पर क्लिक करेंगे। इसमें आप माय डेबिट कार्ड पर क्लिक करेंगे। आपके सामने यह पेज आ जाएगा। इसमें आप नीचे रिक्वेस्ट न्यू कार्ड पर क्लिक करेंगे। इसमें आप वर्चुअल सिलेक्ट करेंगे। नीचे आप सिलेक्ट कार्ड पर क्लिक करेंगे। कौन सा कार्ड आपको लेना है? रूपे वीजा या मास्टर वह आप यहां पर सिलेक्ट कर लेंगे। डेबिट कार्ड पर आपको क्या नेम चाहिए, वह आप यहां पर टाइप कर देंगे। इसके बाद टर्म्स को एक्सेप्ट करेंगे और नेक्स्ट पर क्लिक करेंगे। एक ओटीपी सेंड किया जाएगा। ओटीपी यहां एंटर करेंगे। इसके बाद सब्मिट इस तरह से आपका वर्चुअल डेबिट कार्ड जेनरेट हो जाएगा।
इस कार्ड पर आपको कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट और सीवीवी मिल जाएगा। इसको आप यूपीआई पिन बनाने के लिए और कहीं भी ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए यूज कर सकते हैं। वर्चुअल डेबिट कार्ड जेनरेट होने के बाद फर्स्ट टाइम इसको आपको एक्टिवेट करना होगा। तो नीचे आप एक्टिवेट कार्ड पर क्लिक करेंगे। एक ओटीपी सेंड किया जाएगा। ओटीपी यहां एंटर करेंगे। इसके बाद सब्मिट आपका वर्चुअल डेबिट कार्ड सक्सेसफुली एक्टिवेट हो जाएगा। कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट आपको डेबिट कार्ड पर मिल जाएगी। सीवीवी देखने के लिए आप नीचे शो सीवीवी पर क्लिक करेंगे। एक ओटीपी सेंड किया जाएगा। ओटीपी डालकर सबमिट करेंगे तो आपको यहां पर सीवीवी शो हो जाएगा।
2) नेट बैंकिंग के थ्रू
अगर आपको नेट बैंकिंग के थ्रू अपना डेबिट कार्ड बनाना है तो आप नेटबैंकिंग में लॉगिन करेंगे। इसमें भी आप कार्ड वाले सेक्शन में जाकर वर्चुअल डेबिट कार्ड बना सकते हैं।
आई होप के Blog आपको काफी पसंद आया होगा। अगर आपको Blog पसंद आया है तो अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर करिए और अगर आपके मन में कोई कन्फ्यूजन है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।